मथुरा: 1090 चौराहे के पास गौतमपल्ली पुलिस ने वर्दी पहने एक फर्जी इंस्पेक्टर को गिरफ़्तार किया है. उसके पास बरामद पिस्टल ऩकली निकली. आरोपी ने बताया कि वह लोगों पर रौब जमाने और वसूली करने के लिये वर्दी पहन कर घूमता है. उससे देर रात तक पूछताछ की जा रही थी. दोपहर ढाई बजे गौतमपल्ली पुलिस को सूचना मिली कि 1090 चौराहे के पास खाकी पैंट और काली जैकेट पहने व कमरे में रिवाल्वर लगाकर एक युवक घूम रहा है.

वह खुद को यूपी पुलिस का इंस्पेक्टर बता रहा है. लेकिन हाव भाव से वह संदिग्ध लग रहा है. इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही वह भागने लगा. पुलिस ने पकड़ लिया. युवक की पहचान प्रयागराज निवासी अर्पित कुमार मिश्र के रूप में हुई.

Tags: