Mathura मथुरा: होली के रंग और उत्सव की चमक देखने के लिए वृंदावन आए विदेशी पर्यटक ने भारतीय त्योहार का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा, “मैं अभी वृंदावन में होली मना रहा हूँ। यह मेरा भारत में पहला होली अनुभव है, हालांकि भारत की यात्रा पांचवीं बार कर रहा हूँ। यूरोपीय पर्यटक के रूप में मेरे लिए यह बेहद तीव्र और रोमांचक अनुभव रहा, मैं इसे बहुत पसंद कर रहा हूँ।”
विदेशी पर्यटक ने मंदिर दर्शन और स्थानीय संस्कृति की तारीफ करते हुए कहा कि “हम मंदिर में गए, वह अनुभव अद्भुत था। भारतीय संस्कृति में एक अलग ही तरह की ऊर्जा है। यहाँ की परंपराएँ और उत्सव इतने जीवंत हैं कि यह विश्व की सबसे बड़ी सांस्कृतिक विरासतों में से एक को दर्शाता है।”
उन्होंने भारतीय संस्कृति और वैश्विक देशों की तुलना करते हुए कहा, “भारत चीन और अमेरिका जैसे बड़े देशों के बीच अपनी अनूठी पहचान बनाए रखता है। यहां की होली, रंगों की बहार और सामूहिक उत्साह कुछ ऐसा है जिसे शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। विदेशी पर्यटक ने स्थानीय लोगों की गर्मजोशी और समाज में उत्सव के समय की सहभागिता को भी सराहा। उनका कहना था कि “लोगों का स्वागत और उत्सव में शामिल होने की भावना इसे और भी खास बनाती है। यह अनुभव मेरे लिए केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की गहराई को महसूस करने का अवसर भी रहा।”
ब्रिटेन और यूरोप से आए इस पर्यटक ने कहा कि वह इस अनुभव को अपने देश में साझा करेंगे और अधिक लोग भारत में होली का आनंद लेने आएँ। उनके अनुसार, “होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि एक संस्कृति और जीवनशैली का प्रतीक है। यहाँ आकर मैंने महसूस किया कि भारतीय उत्सव सिर्फ देखने लायक नहीं, बल्कि इसमें भाग लेना एक अद्भुत अनुभव है।