Silpuri में खेत विवाद में पांच घायल, तलवार-कुल्हाड़ी से हमला, सिर-हाथ में गंभीर चोटें
Raisen, रायसेन। रायसेन थाना कोतवाली के अंतर्गत आने वाले सिलपुरी गांव में खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में पांच लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तलवार और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।जिससे उनके सिर और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घायलों ने बताया कि आरोपियों ने खेत की मेड़ पर खंभे गाड़ दिए थे। बुधवार को जब उनसे इन खंभों को हटाने के लिए कहा गया, तो पहले से घात लगाए बैठे मुन्ना, द्वारका, अनिल और महेश ने उन परजानलेवा हमला कर दिया।
ये लोग हुए घायल....
इस प्राण घातक हमले में परशुराम शर्मा, रामबाबू शर्मा, हरिओम शर्मा, रामेंद्र शर्मा, राजीव शर्मा और राहुल शर्मा घायल हुए हैं। सभी के सिर और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं।
थाना कोतवाली टीआई नरेंद्र गोयल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सिलपुरी में विश्वकर्मा और शर्मा परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था।उन्होंने पुष्टि की कि सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।