Firozabad: पुलिस का 5 घंटे चला धरपकड़ अभियान, 115 अभियुक्त गिरफतर

Update: 2025-05-18 05:30 GMT

फिरोजाबाद: जनपद पुलिस ने शनिवार की रात्रि में पांच घंटे अभियान चलाकर 115 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्त है जो फरार चल रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा वारंटियों एनबीडब्लू व एसआर केसो में वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध शनिवार की रात्रि को 12.00 बजे से सुबह 05.00 बजे तक अभियान चलाया। इस अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 109 एनबीडब्लू वारंटी, 2 एस आर केस में वाँछित व 4 अन्य वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिनमे थाना उत्तर ने 6, थाना दक्षिण ने 7, थाना रसूलपुर ने 7, थाना रामगढ़ ने 4, थाना टूंडला ने 5, थाना पचोखरा ने 7, थाना नारखी ने 8, थाना रजाबली ने 3, थाना नगला सिंघी ने 3, थाना सिरसागंज ने 12, थाना नगला खंगर ने 5, थाना नसीरपुर ने 3, थाना अराव ने 1, थाना शिकोहाबाद ने 13, थाना मक्खनपुर ने 2, थाना खैरगढ़ ने 2, थाना जसराना ने 10, थाना एका ने 3, थाना फरिहा ने 8, थाना लाइनपार ने 1, थाना मटसेना ने 3 व थाना बसई मोहम्मदपुर ने 2 अभियुक्त को पकड़ा है।

Tags:    

Similar News