फिरोजाबाद: फिरोजाबाद इटावा राजमार्ग पर गांव वोझियां के निकट सोमवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। जिनमें दो की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। वताया गया कि शिकोहाबाद नौशहरा के बीच गांव वोझिया के निकट एक बाइक पर तीन युवक जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया।
जिससे बाइक सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक युवक घायल है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।