लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, लखनऊ के विकास नगर इलाके में आज सोमवार 28 नवंबर 2022 को एक घर में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना विकास नगर सेक्टर- 4 की है।
मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ के विकास नगर सेक्टर-4 रिहायशी इलाके में सोमवार को दोपहर में एक घर में भीषण आग लग गई। इस दौरान घर के अंदर मौजूद एक बुजुर्ग महिला फंस गई थीं। जिन्हें स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। घर में लगी भीषण आग दो घंटे बाद बुझी, बुजुर्ग महिला की मौत।
बता दें कि, आग की लपटें विकराल होती देख मोहल्ले वालों ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों ने पानी फेंकना शुरू किया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार (Surya Pal Gangwar) मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग लगने के बाद राहत और बचाव कार्य जारी किया गया।
वहीं, आग लगने की घटना को लेकर लखनऊ के DM सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि, "विकास नगर में एक घर के अंदर आग लगी थी जिसको बुझा दिया गया है। इस हादसे में एक 65 वर्षीय महिला की मृत्यु हुई है। आग में फंसी उनकी बेटी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। मृतक महिला रिटायर्ड टीचर थीं। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।"
बताते चलें कि, इससे पहले आज सोमवार को दिल्ली के लॉरेंस रोड इंडस्ट्रियल एरिया में फुटवियर बनाने वाली एक फैक्ट्री आग लगने की खबर सामने आइ थी। जिसके बाद आग बुझाने का काम जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।