Farrukhabad फर्रुखाबाद: स्थानीय रेलवे स्टेशन जा रहे दो चचेरे भाइयों को रविवार रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनके परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों भाइयों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गाँव निवासी अतुल (28) पुत्र राम आसरे शाक्य रविवार रात करीब 8 बजे अपने चचेरे भाई नितेश (30) पुत्र शिव आसरे को बाइक से कायमगंज रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। नितेश दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। लखनपुर गाँव के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। डॉक्टर ने अतुल को मृत घोषित कर दिया। नितेश की हालत बिगड़ने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात पहुँचने पर डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।कायमगंज के पुलिस निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी ने बताया कि अतुल और नितेश ने हेलमेट नहीं पहना था। अतुल बाइक चला रहा था।