Farrukhabad: युवक की गुमशुदगी पर कानूनी कार्रवाई

Update: 2025-12-19 09:06 GMT

फर्रुखाबाद: घर से रिश्तेदारी में जाने के लिए निकला युवक रिश्तेदारी में नहीं पहुंचा और बाबत घर भी नहीं आया इस मामले को लेकर युवक के चाचा ने थाना कादरी गेट में शिकायत की तो उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करके खोज में शुरू कर दी ।

विवरण के अनुसार पुलिस को दी गई तहरीर में भगवान दास पुत्र स्वर्गीय कालीचरण निवासी चांदपुर ने कहा कि उनका भतीजा पंकज पुत्र स्वर्गीय शिवकुमार 16 दिसंबर को दोपहर बाद अपने बुआ के यहां कन्नौज जाने के लिए घर से निकला था लेकिन वह वापस नहीं आया नाऔर न ही बुआ के यहां कन्नौज पहुंचा। खोजबीन करने के बावजूद भी उसका पता नहीं चला ऐसे में पुलिस को तहरीर दे रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करके पंकज की खोज विभिन्न शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News