Farrukhabad: धर्मेंद्र बना ट्रैफिक प्रहरी, नागरिकों को मिली बड़ी मदद

Update: 2025-07-11 09:22 GMT

फर्रुखाबाद: गुरु पूर्णिमा पर भारी भीड़ के बीच पीआरडी जवान (PRD Jawan) धर्मेंद्र कुमार ने फैज बाग चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभाल कर मिसाल कायम की। सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। गर्मी और धूप के बावजूद जवान डटे रहे और यातायात को सुचारू बनाए रखा।

समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने धर्मेंद्र की कार्यशैली की प्रशंसा की और कहा कि इनसे ड्यूटी निभाने की सीख लेनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र को पूर्व में एसपी फर्रुखाबाद द्वारा प्रशस्ति पत्र से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Tags:    

Similar News