गाजियाबाद न्यूज़: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के आज गाजियाबाद एवं बुलंदशहर के दौरे पर है। जिसको लेकर सतर्कता बरत रहे पुलिस और प्रशासन ने विरोध प्रदर्शनों की आशंका के चलते कई किसान नेताओं के अलावा विपक्षी दलों के कुछ नेताओं को भी नजरबंद कर दिया है। जिस समय तक मुख्यमंत्री जनपद को छोड़कर नहीं चले जाते हैं, उस वक्त तक नजरबंद किए किसान और विपक्ष के नेता अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकेंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद गाजियाबाद एवं बुलंदशहर के दौरे पर हैं। बीते दिन पड़ोसी जनपद मेरठ एवं हापुड़ का दौरा करने वाले मुख्यमंत्री आज गाजियाबाद एवं बुलंदशहर में करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के चाक-चौबंद बंदोबस्त किए गए है।

Tags: