नोएडा में डंपर चालक ने सड़क किनारे सो रहे पांच कुत्तों को कुचला

Update: 2023-06-07 14:49 GMT

नोएडा। थाना दादरी क्षेत्र के शाहपुर गांव के पास सड़क किनारे सो रहे पांच लावारिस कुत्तों को अज्ञात डंपर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए कुचल दिया। इस घटना में पांचों की दर्दनाक मौत हो गई।

इस बाबत कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला है। जिसमें पांचों कुत्तों के शरीर जमीन पर पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध रूप से मिट्टी खनन करके ले जाने वाले बदमाशों ने डंपर को तेजी से चलाते हुए कुत्तों को कुचल दिया है।

इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News