Smart Meter लगने से लोगों की लापरवाही को पड़ रही है भारी, अंधेरे में कट रही रातें
लोगों की लापरवाही से अंधेरे में कट रही रातें
Bansdih.बांसडीह (बलिया)। नगर पंचायत क्षेत्र में लगे स्मार्ट बिजली मीटर अब उपभोक्ताओं के लिए किसी झटके से कम नहीं है। मई माह में बिल भुगतान की तिथि बीत जाने के बाद करीब 800 लोगों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। हालांकि इनमें से कई उपभोक्ताओं ने समय से बिल का भुगतान कर आपूर्ति बहाल करा ली, लेकिन इस 'ऑटो कट' व्यवस्था ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है।पहले बिजली बिल बकाया होने पर उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए समय मिल जाता था, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद यह व्यवस्था खत्म हो गई।
हर माह की पहली तारीख को स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता का बिल जेनरेट हो जाता है। इसका मैसेज भी उपभोक्ता के मोबाइल पर तुरंत आ जाता है। बिल भुगतान के लिए सात दिन की अवधि होती है। अगर उपभोक्ता समय सीमा तक बिल का भुगतान नहीं करता है तो आपूर्ति स्वत: ही कट जा रही है।जिनके घरों में स्मार्ट मीटर लगे हैं, उन्हें यह जानना बेहद जरूरी है कि बिल भुगतान की तिथि का सख्ती से पालन किया जाए। बिजली बिल जमा करने में लापरवाही से परेशानी ही बढ़ेगी। - विवेक कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी, बांसडीह।