फांसी लगाने से गंभीर मजदूर ने इलाज के दौरान मेडिकल में तोड़ा दम

Update: 2022-12-18 12:08 GMT
मेरठ। फांसी लगाने से गंभीर हुए मजदूर ने इलाज के दौरान मेडिकल में दम तोड़ दिया। पल्लवपुरम में रुड़की रोड स्थित रोशनपुर डोरली में मजदूर नंदकिशोर ने 30 नवंबर को फांसी लगा ली थी। उसको गंभीर हालत में मेडिकल में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद परिजनों को दे दिया है।
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के रोशनपुर डोरली निवासी रामचंद्र का बेटा नंदकिशोर राजमिस्त्री के पास में मजदूरी करता था। 30 नवंबर को उसने घर में फांसी लगा ली थी। फांसी लगाने के दौरान परिजनों ने उसे देख लिया और अस्पताल ले गए। जहां पर उसका उपचार चल रहा था। अब कुछ दिन पहले उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया था। जहां आज उसकी मौत हो है।
मौके पर पहुंची पल्लवपुरम पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा तो परिजनों ने मना कर दिया। थाना प्रभारी राजपाल सिंह का कहना है कि किस कारण से फांसी लगाई थी यह स्पष्ट नहीं हुआ हुआ। मृतक मजदूरी करता था।

Similar News