डीआरएम ने एडीआरएम को अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी का कार्यभार सौंपा

बड़ी खबर

Update: 2023-01-14 11:52 GMT
डीआरएम ने एडीआरएम को अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी का कार्यभार सौंपा
  • whatsapp icon
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता डीआरएम सुरेश कुमार सपरा ने की। बैठक में मंडल पर राजभाषा प्रगति की समीक्षा की गई। राहुल देव, मंडल वित्त प्रबंधक सह राजभाषा अधिकारी ने मंडल पर राजभाषा संबंधी तिमाही प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। डीआरएम ने एडीआरएम अश्वनी श्रीवास्तव को नवनियुक्त अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी के कार्यभार ग्रहण पत्र सौपा एवं निर्देश दिया कि मंडल पर राजभाषा संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। हमें अपने निश्चयों को और अधिक गति प्रदान करने का संकल्प लेना चाहिए।
मंडल रेल प्रबंधक ने आगे कहा कि ई-ऑफिस में हिंदी में कार्य करना बहुत आसान है। सभी कर्मी इसमें राजभाषा का प्रयोग करें। कंप्यूटर तथा अन्य तकनीकी उपकरणों व माध्यमों में राजभाषा हिंदी के उपयोग पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएं। सभी स्टेशनों पर निश्चित रूप से स्टेशन संचालन नियम हिंदी में उपलब्ध कराए जाएं। बैठक में नवनियुक्त अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी अश्वनी श्रीवास्तव ने विश्व में हिंदी की महत्ता पर व्याख्यान दिया आज की इस बैठक में एडीआरएम, जयंत कुमार चौधरी, वीएस यादव एवं अश्विनी श्रीवास्तव सहित सभी शाखा अधिकारी सम्मिलित हुए।
Tags:    

Similar News