वागीश्वरी रामबासी पी.जी. कॉलेज के छात्राओं को टैबलेट का वितरण

Update: 2025-03-18 16:29 GMT
राजापाकड़/कुशीनगर : उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत वागीश्वरी रामबासी पी.जी. कॉलेज, गुरवलिया कुशीनगर की सत्र 2022-23 और 2023-24 की छात्राओं को डिजिशक्ति योजना के अंतर्गत मंगलवार को टैबलेट वितरित किए गए। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्राओं को टैबलेट प्रदान किए।
टैबलेट प्राप्त करने वाली छात्राओं में अर्चना पाण्डेय, रंजना यादव, वर्षा, तमन्ना खातून, दीक्षा कुमारी, रेनु चौरसिया, आराधना राय, गुड़िया कुशवाहा, कुमारी निगम कुशवाहा, ममता कुशवाहा शामिल रहीं।
प्रबंधक डॉ. शक्ति प्रकाश पाठक ने कहा कि यह टैबलेट छात्राओं के डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण साबित होगा। आदित्य विशाल पाठक ने इसे छात्राओं के लिए वरदान बताया, जबकि प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार तिवारी ने कहा कि यह योजना बच्चों को सशक्त बनाएगी।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापकगण और कर्मचारियों ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
Tags:    

Similar News