देवरिया; जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल कैरियर सेंटर, देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, देवरिया के प्रांगण में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
रोजगार मेले में कुल 309 बेरोजगार युवाओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रतिभागी अभ्यर्थियों का चयन प्रक्रिया में परीक्षण किया गया, जिसमें 4 कंपनियों द्वारा 228 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया।
प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने अन्य प्रतिभागियों को निराश न होकर निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी।