Deoria: पानी का जमाव रोकें, बीमारियों से बचें: डॉ. हरेंद्र

Update: 2025-08-21 06:46 GMT

देवरिया: विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला मलेरिया कार्यालय में वेक्टर बॉर्न कंट्रोल प्रोग्राम के तहत जागरूकता गोष्ठी आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता नोडल अधिकारी डॉ. हरेंद्र कुमार ने की।

डॉ. हरेंद्र ने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है। डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए घर के आसपास पानी जमा न होने दें और रात में मच्छरदानी का प्रयोग करें।

जिला मलेरिया अधिकारी चंद्र प्रकाश मिश्रा ने बताया कि कूलर व अन्य बर्तनों में भरा पानी प्रतिदिन बदलें। गड्ढों में पानी रुकने से मच्छरों का प्रजनन तेजी से होता है। साफ-सफाई और सतर्कता से बीमारियों से बचा जा सकता है।

कार्यक्रम में सहायक मलेरिया अधिकारी सुधाकर मणि, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक नवीन प्रकाश सहित सहयोगी संस्था सीफार के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News