Prayagraj प्रयागराज : जिले में डेंगू ने अपनी दस्तक दे दी है और हाल ही में एक व्यक्ति की मौत भी दर्ज की गई है। दो अन्य मरीजों में डेंगू जैसे लक्षण मिलने की पुष्टि हुई है। वहीं, इस गंभीर स्थिति के बावजूद सरकारी अस्पतालों की तैयारियों की पोल खुल गई है। व्यवस्थाएं केवल कागजों तक सीमित नजर आ रही हैं और धरातल पर हालात चिंताजनक बने हुए हैं।