आगरा में दिनदहाड़े बिल्डर पर जानलेवा हमला, एक गिरफ्तार

आगरा में दिनदहाड़े बिल्डर पर जानलेवा हमला

Update: 2022-07-14 15:59 GMT

आगरा में गुरुवार को दिनदहाड़े एक बिल्डर पर जानलेवा हमला हुआ है। हमलावरों ने मॉल में घुसकर बिल्डर को दो गोलियां मारीं और फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बिल्डर को अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत गंभीर बताई गई है। घटना के पीछे जमीन का विवाद सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के बोदला चौराहे के पास स्थित एक मॉल में बिल्डर राजीव गुप्ता का कार्यालय है। बताया जा रहा है कि दोपहर में उनसे कुछ लोग मिलने आए थे। उक्त लोगों का बिल्डर से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शाम को करीब चार बजे बिल्डर को गोलियां मार दी गईं। आवास सुनकर आसपास के लोग जब कार्यालय में पहुंचे तो राजीव गुप्ता खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे।
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बिल्डर को अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी मिलने पर घायल बिल्डर के परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस ने घायल के परिजनों से घटना के संबंध जानकारी ली। बताया जा रहा है कि बिल्डर राजीव गुप्ता को पहले ही धमकी मिल चुकी थी। उधर, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ कर रही है।


Similar News