कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा,'भारत जोड़ो यात्रा करेगी देश को एकसूत्र में पिरोने का काम'

बड़ी खबर

Update: 2022-12-30 12:04 GMT
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा,भारत जोड़ो यात्रा करेगी देश को एकसूत्र में पिरोने का काम
  • whatsapp icon
मेरठ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी शुक्रवार को मेरठ पहुंचे। यहां बुढ़ानागेट स्थित पार्टी कार्यालय पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को साथ जोड़ना बहुत बड़ी चुनौती है, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा इसको आसान करेगी। हमने वो समय भी देखा जब साइकिल पर लोग पत्थर फेंका करते थे। लेकिन हमने उसको फूल समझकर स्वीकार किया।
आज भी वही विकट समस्या हमारे सामने है, लेकिन कांग्रेस को खड़ा करना है। उन्होंने कहा जो पार्टी देश और प्रदेश में सत्ता में है, यह देश को खत्म करना चाहती है। कांग्रेस सरकार के दौरान हम अमेरिका को भी चैलेंज करते थे और आज हम नेपाल से भी नीचे खड़े हैं। उन्होंने कहा कि इन आठ सालों में हम कहां खड़े हैं। देश के प्रधानमंत्री कहते हैं हम विश्व गुरु बनेंगे। आज हम दूसरों के सहारे तरक्की की राह देख रहे हैं।
Tags:    

Similar News