लखनऊ। यूपी में योगी सरकार ने गुरुवार को तीन सीएमओ के तबादले कर दिए। डॉ. कुलदीप सिंह को मुरादाबाद का सीएमओ (CMO) बनाया गया है, अभी कुलदीप सिंह बरेली जिला अस्‍पताल में वरिष्‍ठ परामर्शदाता पद पर तैनात थे।

डॉ. ओम प्रकाश को सुलतानपुर की जिम्‍मेदारी

वहीं, डॉ. ओम प्रकाश को सुलतानपुर का सीएमओ बनाया गया है। वह अभी तक बहराइच में तैनात थे, डॉ. आशा राम को महोबा का सीएमओ बनाया गया है। वह अभी जिला कुष्‍ठ रोग अधिकारी कौशांबी में थे।

Tags: