कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम योगी के सख्त निर्देश, ड्रोन और CCTV से होगी 24 घंटे निगरानी

Update: 2026-07-27 11:21 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से 24 घंटे निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।



सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली फर्जी और भ्रामक सूचनाओं को लेकर भी सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वाले तत्वों की तुरंत पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही भ्रामक खबरों का तत्काल खंडन कर सही जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने दें।


Tags:    

Similar News