Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश : जिले के एक गांव में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण नलकूप की केबल ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामप्रकाश यादव के रूप में हुई है, जो पहले बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत रह चुका था।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। रामप्रकाश की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र के सामने शव रखकर जाम लगा दिया और 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष इकट्ठा हो गए।
Tags: