वाराणसी। नगर निगम के नगर आयुक्त शिपु गिरी को अखिल भारतीय चौरसिया महासभा वाराणसी इकाई के पदाधिकारीयो ने इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव -2023 में वाराणसी को उत्तरी जोन में बेस्ट स्मार्ट सिटी का राष्ट्रपति के हाथों अवार्ड मिलने पर स्मार्ट सिटी के सीईओ शिपु गिरी को सम्मानित करके चौरसिया समाज और शहर के जनता की तरफ से बधाई और शुभकामना दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष चौरसिया, संगठन मंत्री रामजी चौरसिया, अधिवक्ता नागेश्वर चौरसिया, सदस्य प्रशांत चौरसिया और आदित्य चौरसिया शामिल थे। इस अवसर पर शिपु गिरी ने सभी का आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए शहर की जनता से अपना सहयोग देकर शहर को साफ- सुथरा स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील किया।
बता दें कि शहरी एवं आवास कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इंदौर में आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव -2023 में वाराणसी को उत्तरी जोन में बेस्ट स्मार्ट सिटी का अवार्ड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा वाराणसी स्मार्ट सिटी के सीईओ और नगर आयुक्त शिपू गिरि को देकर सम्मानित किया था। वाराणसी की पहचान विश्व में विरासत और विकास के साथ स्मार्ट सिटी के तौर पर होने लगा है।