Lucknow लखनऊ : लखनऊ में सीबीआई की छापेमारी के बाद रिश्वतखोरी के मामले में 40 रेलवे अधिकारियों के नाम सामने आए हैं। गति शक्ति प्रोजेक्ट में रिश्वत मांगने के आरोप में हुई गिरफ्तारियों के बाद सीबीआई को छह डायरी मिली हैं जिनमें इन अधिकारियों के लेनदेन का हिसाब है। अब तक 12 अधिकारियों के बयान दर्ज हो चुके हैं और सीबीआई उनके बैंक खातों की जांच कर रही है।
पिछले महीने घूसखोरी के आरोप में सीबीआइ ने हजरतगंज स्थित उ
त्तर रेलवे के जिस गति शक्ति प्रोजेक्ट कार्यालय में छापा मारकर गिरफ्तारियां की थी, उस मामले की जांच की आंच दक्षिण भारत तक तैनात रेलवे अधिकारियों तक पहुंच गई है।
सीबीआइ के हाथ लगी छह डायरी में 40 रेलवे अधिकारियों और जिम्मेदार कर्मचारियों के लेनदेन का हिसाब है। इस डायरी के आधार पर सीबीआइ ने रेलवे बोर्ड से संबंधित अधिकारियों को बयान दर्ज कराने को कहा है। बोर्ड की सूचना पर यह अधिकारी लखनऊ आकर अपना बयान दर्ज करा रहे हैं। अब तक 12 रेलवे अधिकारियों के बयान दर्ज हो चुके हैँ।
Tags: