महिला की डंडे से वार कर निर्मम हत्या

Update: 2023-07-20 14:03 GMT
मौदहा। थानाक्षेत्र के ग्राम छिरका में बुधवार रात बच्चों के साथ सो रही महिला की अज्ञात ने डंडे से सिर में प्रहार कर दी। साथ महिला का मोबाइल भी ले गया। पुलिस महिला की हत्या के पीछे अवैध संबंधों की ओर आशंका जता रही है। छिरका निवासी कमलेश कुमार पुत्र लुखरू निषाद पिछले छह माह से गुजरात के राजकोट में मजदूरी कर रहा है।
उसकी पत्नी गिंदिया (28) अपने तीन बच्चों के साथ घर में अलग रहती थी। गुरुवार सुबह वह अपने घर में मृत अवस्था में पड़ी पाई गई। गांव के लोगों ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे तक जब मृतका गिंदिया का दरवाजा नहीं खुला तो यह मृत अवस्था में पड़ी थी। उसकी जीभ भी बाहर निकली थी, साड़ी का पल्लू गर्दन के पास था।
जेठ राजबहादुर ने बताया कि मृतका के सबसे छोटे बेटे आनंद (4) ने बताया कि एक आदमी रात में आया था उसने मां के सिर में डंडा मारा और भाग गया, महिला का एंड्राइड मोबाइल भी मौके पर नहीं है। मृतका दो बच्चे आकाश (6) आनंद (4) हैं। उसका मायका ग्राम दरगा जनपद बांदा है वर्ष 2012 में शादी हुई थी। पति कमलेश कुमार तीन भाइयों में मंझला है।
Tags:    

Similar News