महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के दोनों आरोपी फरार, गिरफ्तारी की मांग

मझोला थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के दोनों आरोपी फरार हैं

Update: 2022-08-28 15:56 GMT
मुरादाबाद, मझोला थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के दोनों आरोपी फरार हैं। घटना के डेढ़ माह बाद भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध पीड़िता रविवार को सीओ सिविल लाइंस कार्यालय पहुंची। उसने पत्र देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
 मझोला थाना क्षेत्र में जयंतीपुर की रहने वाली 35 वर्षीया पीड़िता के मुताबिक आठ जुलाई की रात वह घर में अकेली थी। तभी राहत जान उर्फ पप्पू और रोशन उसके घर में घुस गए। दोनों ने जबरिया महिला से दुष्कर्म किया। स्थानीय पुलिस ने जब महिला की गुहार अनसुनी की तो वह एसएसपी कार्यालय पहुंची। पीड़िता ने तहरीर देकर ने न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर मझोला पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा भी दर्ज कर लिया।
 पीड़िता के मुताबिक दोनों आरोपी पूर्व में भी उसके साथ कई बार सरेराह छेड़छाड़ कर चुके हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी की बजाय पुलिस खामोश है। पीड़िता रविवार को सीओ सिविल लाइंस कार्यालय पहुंची। अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उसने न्याय की गुहार लगाई। सीओ सिविल लाइन डॉ. अनूप कुमार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आदेश मझोला इंस्पेक्टर धनज्जय सिंह को दिया।

अमृत विचार।

Tags:    

Similar News