मेरठ। पल्लवपुरम फेस-टू के एक बंद मकान में बुधवार को मूलरूप से नजीबाबाद के रहने वाले फरीद अहमद का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरीद अहमद सोफीपुर स्थित एक सॉफ्टड्रिंक कंपनी के गोदाम में कार्य करता था। वह, मोदीपुरम में एक मकान में किराए पर रहता था। बुधवार को पुलिस ने फरीद अहमद का बंद मकान से शव बरामद किया। दरअसल, मृतक की पत्नी ने फरीद को फोन किया तो फोन नहीं उठा।
कई बार फोन मिलाने के बाद भी फोन न उठने पर महिला ने फरीद के साथी अमित को कॉल की। अमित घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो फरीद अपने बिस्तर पर पड़ा हुआ था। अनहोनी का शक होने पर अमित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किसी तरह कुंडी तोड़ी। फरीद पुलिस को मृत मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए।