शाहजहांपुर/ सेहरामऊ दक्षिणी। अंधरापुर गांव में सड़क पर एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ बरामद हुआ है। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। उसके पति का तहेरे भाइयों से पुरानी रंजिश चल रही थी और कई बार झगड़ा हो चुका है।थाना क्षेत्र के गांव अंधरापुर निवासी 45 वर्षीय राजेश कुमार के पिता का निधन हो गया था ओर मंगलवार को अंत्येष्टि की गई थी।
राजेश रात आठ बजे घर के बाहर बंधे जानवरों को चारा देने के लिए गए। चारा देकर उसके पति घर पर नहीं आए तो उसकी पत्नी गीता देवी देखने के लिए गई। उसने देखा कि उसके पति का तहेरे भाइयों से विवाद हो जा रहा था। वह अपने पति को लेकर घर पर चली आयी। राजेश ने रात नौ बजे अपने पत्नी से कहा कि अभी आ रहे है। उसके पति पौने दस बजे तक घर पर नहीं आए तो मकान से निकलकर देखने के लिए गई।