गोरखपुर | भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए एक बार फिर पन्ना प्रमुख एवं बूथ अध्यक्षों को सक्रिय करने में जुट गया है। मालवीय नगर मंडल में पन्ना प्रमुख की एक महत्वपूर्ण बैठक महानगर मंत्री मनोज अग्रहरि की अगुवाई में संपन्न हुई। जिसमें पार्टी के बूथ चलो अभियान को गतिशील करने पर चर्चा हुई। बतौर वार्ड प्रभारी उन्होंने सभी पन्ना प्रमुखों से उनके 60 वोटरों के विषय में जानकारी ली व दिशा निर्देश दिया और जनसंपर्क करने के लिए प्रभावी तौर पर काम करने पर जोर दिया कहा कि आप संपर्क कर उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करें।
इंजीनियर बृजमोहन ने वार्ता करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा के लिए पन्ना प्रमुख और बूथ अध्यक्ष रीढ़ का काम करेंगे। बूथ को मजबूत करने के लिए हमें बूथ चलो अभियान को गतिशील बनाने की जरूरत है। पार्टी पदाधिकारीयों को प्रत्येक बूथों पर गरीब कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों के घर-घर पहुंचकर उनसे संपर्क करना होगा। जब बूथ मजबूत होगा तभी 400 पार का हमारा संकल्प साकार होगा। बैठक में मुख्य रूप से राजेश पासवान शिवाजी गुप्ता शैलेंद्र कुशवाहा मुन्ना प्रसाद राकेश पांडेय अजय दुबे सतीश चंद अशोक शर्मा भुआलमणी जयप्रकाश अजय शाह आदि उपस्थित रहे।
Tags: