Bijnor: ट्रेन की चपेट में आकर गुलदार की दर्दनाक मौत हुई

"गर्दन और टांग हुई अलग"

Update: 2025-02-20 06:11 GMT

बिजनौर: गांगन नदी के पुल पर एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आकर एक गुलदार की मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना नजीबाबाद-मुर्शदपुर रेलवे स्टेशन के बीच गांगन नदी के पुल पर हुई, जहां गुलदार चहलकदमी कर रहा था। अचानक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और गुलदार को बचने का मौका नहीं मिला। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई, साथ ही एक टांग भी कटकर दूर जा गिरी। पुल की ऊंचाई अधिक होने के कारण गुलदार कूदकर खुद को नहीं बचा सका।

रेलवे के सीनियर रेल पथ निरीक्षक धर्मेश कुमार की सूचना पर सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और गुलदार के शव को कब्जे में लिया। वन विभाग इस घटना की जांच में जुट गया है।

Tags:    

Similar News