बिहार : पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को दिया समर्थन

Update: 2022-06-22 07:39 GMT

जनता से रिश्ता : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के मुखिया जीतनराम मांजी ने एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का पुरजोर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वंचित वर्ग से दूसरी बार कोई राष्ट्रपति बनने जा रहा है। उन्होंने बीजेपी का शुक्रियादा करते हुए कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। कुछ दिन पहले ही मांझी ने कहा था कि उनका एनडीए में दम घुट रहा है।

देश में अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी ने मंगलवार रात द्रौपदी मुर्मू के नाम की एनडीए उम्मीदवार के रूप में घोषणा की। बिहार में पशुपति पारस की लोजपा और चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने की घोषणा की। बुधवार सुबह हम के प्रमुख जीतनराम मांझी ने भी ट्वीट कर कहा कि वे बीजेपी के इस फैसले का स्वागत करते हैं। एक आदिवासी नेता को सर्वोच्च पद पर भेजने के लिए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की। द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की रहने वाली हैं और झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं।

सोर्स-hindustan

Tags:    

Similar News

-->