Ballia: बलिया जिले के रसड़ा के महतवार ग्राम सभा मे बुधवार को जिला प्रभारी सतीश चंद की अध्यक्षता में आजाद समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व मंडल महासचिव आजमगढ़ दुष्यंत निराला रहे।बैठक के दौरान आजाद समाज पार्टी ने बूथ गठन की प्रक्रिया को पूरा करते हुए।
आजाद समाज पार्टी के विचारों को बताया। जिसे प्रभावित होकर बहुजन समाज पार्टी छोड़ ग्राम प्रधान सुभाष चंद्र के साथ 50 लोगों ने आजाद समाज पार्टी की सदस्य ली। ग्राम प्रधान ने पार्टी की सदस्यता लेते हुए ग्राम प्रधान को विधानसभा सचिव का दायित्व भी सोपा गया जिसमें मुख्य अतिथि दुष्यंत निराला ने कहा कि आजाद समाज पार्टी गरीब और शोषित वर्गों की आवाज उठाने के लिए प्रतिबंध है और लगातार गरीबों के हक की लड़ाई लङ रही है।
और जिन लोगों ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है उन्हें शीघ्र ही पार्टी में बङी जिम्मेदारी सौंप जाएगी तथा डॉ भीमराव अंबेडकर मान्यवर कांशीराम व सभी बहुजन में महापुरुषों के सपनों को साकार किया जाएगा वही ग्राम प्रधान सुभाष चंद्र ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी जिसकी जितने हिस्सेदारी उसकी उतनी ही भागीदारी के मिशन से भटक गई है इसलिए उन्होंने बसपा को छोड़कर आजाद समाज पार्टी का दामन थामा है उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि 85% लोगों की ही सरकार देश व प्रदेश में बने उन्होंने कहा कि बसपा संस्थापक मान्यवर कांशीराम सदैव दबे कुचले लोगों की आवाज उठाते रहे उनकी विचारधारा पर चलकर मेरे जैसे व्यक्ति भी प्रधान बन पाया लेकिन अब बसपा की विचारधारा बिल्कुल अलग है अब हमें सरकार बनने से ज्यादा अपने आपको सुरक्षित रखने की चिंता है उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा के लोग अगर किसी पर कोई मुसीबत आती है तो उसे पहचानने से भी इंकार कर देते हैं लेकिन चंद्रशेखर आजाद देश के किसी भी हिस्से में किसी भी व्यक्ति पर जुल्म जाति होती है तो सबसे पहले उसके लिए आवाज उठाते हैं और इंसाफ दिलाने का काम करते हैं इसलिए हमने अपने साथियों के साथ आजाद समाज पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है तथा आजाद समाज पार्टी को बुथ स्तर तक मजबूत करने का काम किया जाएगा ।
मुख्य रूप से राम बाबू,जितेंद्र(वि.स.अ),राम दुलार,गिरधारी,रामदेव,नितिश,राजू,मगरू,अजय,सुरेन्द्र, आनन्द, सुरेन्द्र मास्टर, अमरजीत, हरिशंकर आदि ने सदस्यता ली।
Tags: