Bareilly: करवा चौथ की रात चांद के दर्शन के बाद महिलाओं ने खोला व्रत

Update: 2025-10-11 09:01 GMT

बरेली: करवाचौथ का त्योहार शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। देर शाम करीब सवा आठ बजे चांद के दीदार होते ही चहुंओर आतिशबाजी होने लगी। हाथों में पूजा की थाली लेकर सुहागिनों ने पहले चलनी से चांद के दीदार किए, इसके बाद पति के। पति ने अपने हाथ से पत्नी को पानी पिलाया। सुहागिनों ने अपने पतियों संग विधिवत पूजा अर्चना की। दूरदराज रहने वाले लोगों ने वीडियो कॉल करके करवाचौथ का व्रत संपन्न कराया। दिन भर व्रत रहने वाली महिलाओं ने रात मे पूजा कर व्रत खोला।

करवा चौथ शुक्रवार को चांद के निकलने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पूरे दिन निर्जला व्रत करने वाली सुहागिनों ने चांद निकलने के बाद 16 अंगार करके तैयार पूजा की थाली लेकर अपनी छतों पर पहुंची। उन्होंने विधि विधान से चन्द्रमा की पूजा कर अध्यं दिया। इसके बाद छलनी के जरिये चांद का दीदार करके पति का चेहरा देखकर आशीवांद लिया। सजना ने भी पूरे दिन उनके लिए व्रत रखी हुई सजनी को बड़े प्यार से पानी पिलाया। इसके बाद विवाहिताओं ने परिवार के बड़ों के पैर छूकर आशीवांद लिया। जिन महिलाओं के पति बाहर थे उन्होंने वीडियो काल पर पूजा कर अपने व्रत को खोला। महिलाओं ने मंदिर मे सामूहिक पूजन के साथ सेल्फी भी ली।।

Tags:    

Similar News