Bareilly: घर में सो रहे ग्रामीण की गोली मारकर हत्या

Update: 2025-04-26 07:20 GMT
Bareilly बरेली: सिरौली थाना क्षेत्र के गांव निसारतगंज में घर में सोते समय ग्रामीण सोमपाल (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक के परिजनों के मोबाइल फोन को भी कब्जे में लेकर गंभीरता से जांच कर रही है। उधर, घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। थाना क्षेत्र के गांव निसारतगंज निवासी लेखराज के तीन बेटे रामपाल, सोमपाल और विजेंद्र हैं। आरोप है कि सोमपाल और विजेंद्र एक मकान में रहते हैं, जबकि रामपाल अपने परिवार के साथ अलग मकान में रहता है।
शुक्रवार रात विजेंद्र मकान की छत पर सो रहा था और सोमपाल नीचे कमरे में सो रहा था। परिजनों का आरोप है कि रात करीब दो बजे किसी ने सोमपाल को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी सिरौली राम रतन सिंह ने बताया कि मृतक सोमपाल के बड़े भाई रामपाल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News