Bareilly: रेलवे ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन ने किसान को रौंदा

"किसान की दर्दनाक मौत"

Update: 2025-04-07 04:35 GMT

बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के नंदोसी गांव में एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय किसान की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी छोटेलाल के रूप में हुई है, जो शुक्रवार देर रात खेत से लौटते समय रेलवे ट्रैक पार करते हुए हादसे का शिकार हो गया।

परिवार वालों के अनुसार, छोटेलाल रोज की तरह खेत की रखवाली करने गए थे और रात करीब 2 बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते वक्त वह अचानक आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता मनोहर लाल, पत्नी हसमुखी और तीन छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर है।

Tags:    

Similar News