Bareilly: एसएसपी ने राष्ट्रीय पदक विजेता को सम्मानित किया

Update: 2025-05-28 11:10 GMT

बरेली: महिला खिलाड़ी रितिका शर्मा को सेपकटाकरा टीम की गौरवशाली उपलब्धि पर एसएसपी अनुराग आर्य ने सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश पुलिस सेपकटाकरा टीम की एकमात्र राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी रितिका शर्मा जिले का गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश पुलिस और बरेली का नाम रोशन किया है।

वर्ष 2023-24 में नागपुर में आयोजित 72वीं अखिल भारतीय पुलिस वालीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया। 2024-25 में वारंगल (तेलंगाना) में आयोजित 34वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटाकरा चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। साथ ही वर्ष 2024-25 में करनाल (हरियाणा) में आयोजित 73वीं अखिल भारतीय पुलिस वालीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक जीता।

उपलब्धियों के उपलक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जनपद बरेली द्वारा रितिका शर्मा को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tags:    

Similar News