Bareilly: छह बीएलओ की कार्यकुशलता पर एसडीएम ने दिया सम्मान

Update: 2025-11-29 09:23 GMT

बरेली: एसआईआर का कार्य समय से पूर्व पूरा करने वाले बीएलओ को एसडीएम आलोक कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसडीएम ने 50 प्रतिशत से कम काम करने वाले चार बीएलओ से स्पष्टीकरण मांगा है। सम्मानित किए जाने वालों मे सैंजना की गौटिया के बीएलओ विजय पाल, मनकरा लभारी के संजीव कुमार, सिरसा जागीर की संगीता रानी, जुन्हाई की यशरानी, शाहपुर के सतीश चंद्र गंगवार और पटवईया की वंदना आर्य शामिल है।

वही बीएलओ धर्मपाल सिंह जमुनावती, नेमचन्द, आलम व सुपरवाइजर अरूणोदय पाराशरी, विकास सागर, नरेश कुमार को दो दिन मे 100 प्रतिशत गणना प्रपत्रों की फीडिंग सुनिश्चित करते हुए जवाब मांगा है।।

Tags:    

Similar News