Bareilly बरेली: आंवला-बिसौली मार्ग पर मिनी लोडर वाहन अनियंत्रित होकर पलटने से कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार दोपहर दो बजे आंवला-बिसौली मार्ग पर कसुमरा की ओर से आ रहा मिनी लोडर सामने से आ रही कार से बचने के प्रयास में मनौना के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जबकि कई घायलों को घटनास्थल से ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को कई मजदूर टाह गांव में काम करने के बाद लोडर में सवार होकर अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया।