Bareilly: ईको वैन और बस में टक्कर, तीन की मौत, 10 घायल

Update: 2025-10-18 04:34 GMT
Bareilly बरेली: बरेली के भुता थाना क्षेत्र में बीसलपुर रोड पर शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। बरेली से सवारियों को लेकर आ रही एक ईको वैन बस से टकरा गई। हादसे में वैन सवार तीन लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने की कोशिश में यह हादसा हुआ। पुलिस घटना की जांच कर रही है और मृतकों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
Tags:    

Similar News