Bareilly : शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी की बेरहमी से पीटा ,मौत

Update: 2025-02-27 04:43 GMT
Bareilly बरेली: इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मोरनिया गांव में शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक आरोपी जितेंद्र शराब पीने का आदी है। मंगलवार शाम उसका अपनी पत्नी प्रिया (28) से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
गुस्से में आकर उसने प्रिया को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान प्रिया का सिर दीवार से टकरा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ तृतीय देवेंद्र कुमार और इंस्पेक्टर विजेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी जितेंद्र को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
Tags:    

Similar News