Bareilly बरेली: सुभाष नगर के करेली निवासी सुहान उर्फ भूरा के पैर में गोली लगी है। पुलिस पूछताछ में उसने कुछ नहीं बताया है। सुभाष नगर थाना पुलिस के मुताबिक मामला संदिग्ध लग रहा है। बताया गया कि सुहान बदायूं रोड स्थित एक निजी स्कूल के पीछे खेत में था। उसी समय उसके पैर में गोली लग गई। सुहान की ओर से अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सुभाष नगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।