Bareilly : हैवानियत,युवक ने भाभी को गन पॉइंट पर लेकर ननद के साथ दुष्कर्म
Bareilly बरेली: एक युवक ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर भाभी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। घर में मौजूद अन्य महिलाओं ने शोर मचाया तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। भाभी की तहरीर पर फरीदपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को आरोपी विपिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 24 फरवरी की रात घर का दरवाजा खुला था।
वह अपनी भाभी और बड़ी ननद के साथ घर में थी, तभी उसी गांव का विपिन घर में घुस आया और उसकी भाभी के सिर पर तमंचा सटाकर डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। भाभी ने शोर मचाया तो आरोपी ने सभी को जान से मारने की धमकी दी और तमंचा लहराते हुए भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।