Bareilly: दालों पर थूकने का विरोध करने वाले पर कार्रवाई

Update: 2025-11-29 07:47 GMT

बरेली: इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां दालों पर थूकने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि आरोपी ने विरोध करने पर युवक को तमंचा दिखाकर धमकी दी और जान से मारने की चेतावनी दे डाली।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित तस्लीम अपनी जरूरत की दाल लेने दुकान पर पहुंचा था, तभी उसने आरोपी को दालों पर थूकते हुए देख इसका विरोध किया। इसी बात से नाराज आरोपी ने तस्लीम को धमकाते हुए दुकान में ही हथियार निकाल लिया।

घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News