Bareilly बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में चार दिन पहले एक शादी समारोह के दौरान 8 साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में 47 वर्षीय व्यक्ति को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) अंशिका वर्मा ने बताया कि 24 अप्रैल को विशारतगंज थाना क्षेत्र के परबहाउद्दीनपुर गांव में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था।
8 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में 47 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
पुलिस ने मामले की जांच की और सोमवार को आरोपी नंदकिशोर को विशारतगंज-अतरंचेड़ी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि नंदकिशोर को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। विशारतगंज थाना प्रभारी सतीश कुमार के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म करने की बात कबूल की है।