Bareilly: होटल में मंगेतर के साथ खाना खा रही थी युवती, तभी 10 लोगों ने धारदार हथियारों से किया हमला
Bareilly बरेली: मंगेतर और उसके दोस्त के साथ होटल में खाना खाने गई युवती से दो युवकों ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। प्रेमनगर थाने में शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की,महानगर कॉलोनी में रहने वाले युवक ने बताया कि वह अपने दोस्त और उसकी मंगेतर के साथ डीडी पुरम स्थित एक होटल में खाना खाने गया था। वहां दो युवकों ने उसके दोस्त की मंगेतर से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर विवाद बढ़ा तो होटल मालिक ने दोनों पक्षों को समझाया।
कुछ देर बाद आरोपियों ने 8-10 लोगों को बुला लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी खुलेआम तमंचे भी लहरा रहे थे। उसने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय पुलिस उसे नसीहत देने लगी। आरोप है कि इंस्पेक्टर प्रेमनगर ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही, लेकिन ऐसा नहीं किया। उसने कहा कि आरोपियों के राजनीतिक प्रभाव के चलते पुलिस उसकी बात नहीं सुन रही है। यदि शिकायत के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है तो यह गलत है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।