Bareilly बरेली: फरीदपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला। बताया जा रहा है कि एक लाख रुपये न मिलने से युवक गुस्से में था, जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। पूरा मामला फरीदपुर के नंद अलगनी गांव का है। यहां रहने वाले नन्हे खां ने दो शादी की थी।
मंगलवार दोपहर वह अपने बड़े बेटे मिसरियार खां के साथ बाइक से आ रहा था। इसी बीच उसकी दूसरी पत्नी का बेटा मकसूद खां भी आ गया। पैसों को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि मकसूद ने अपनी ईको कार पिता और सौतेले भाई पर चढ़ा दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।