Bareilly : आटा चक्की में पकड़ी गई 12 किलोवाट बिजली चोरी

Update: 2025-03-09 06:05 GMT
Bareilly बरेली: विजिलेंस टीम ने शनिवार सुबह बहेड़ी में छापा मारकर एक आटा चक्की से 12 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने चोर के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अलावा शहर के बाग अहमद अली तालाब में भी पांच घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। सीओ विजिलेंस मीनाक्षी शर्मा के निर्देश पर विजिलेंस टीम के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह और अवर अभियंता मोहम्मद अफजाल ने टीम के साथ शनिवार सुबह बहेड़ी के मुड़िया नबी बख्श गांव में चेकिंग की और एक आटा चक्की में अलग से केबल डालकर बिजली चोरी पकड़ी।
वीडियोग्राफी के बाद टीम ने चोर शकील अहमद के खिलाफ 12 किलोवाट बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। टीम में जनार्दन यादव, सोनू कुमार, सुनील कुमार, विश्वकर्मा मौजूद रहे। उधर, शहरी क्षेत्र के इंस्पेक्टर ताहिर हुसैन ने शहर के बाग अहमद अली तालाब में पांच घरों में चोरी पकड़ी। इन सभी के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
Tags:    

Similar News