Barabanki: नेत्रहीन युवती से दुष्कर्म करने वाले किशोर आरोपी को सुधार गृह भेजा गया
बाराबंकी: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को एक नेत्रहीन युवती के साथ 15 वर्षीय किशोर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के वक्त युवती घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का किशोर डब्बू यादव घर में घुस आया और जबरन वारदात को अंजाम दे डाला।
शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया। शनिवार को पीड़िता के पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोर को सुधार गृह भेज दिया गया है।
कोतवाली प्रभारी डीके सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है।