Barabanki : नहाने गया मजदूर सुमली नदी में डूबा, तलाश जारी

Update: 2025-05-24 04:02 GMT
Barabanki बाराबंकी: शुक्रवार दोपहर सुमली नदी में नहाने गया एक मजदूर युवक गहरे पानी में चला गया और ऊपर नहीं आया। उसकी तलाश में पहुंचे साथियों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के साथ तलाश शुरू कराई लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था। तलाश के लिए एनडीआरएफ को बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार मसौली थाने के पूरे किन्हौली के लोहारनपुरवा गांव निवासी मंजीत विश्वकर्मा 20 पुत्र ननकऊ अपने अन्य मजदूर साथियों के साथ शुक्रवार सुबह मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के मटेहना गांव के बभनवां गांव में टिंकू के घर शादी का टेंट लगाने आया था।
टेंट मसौली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। दोपहर करीब तीन बजे मंजीत साथियों को बताकर कुछ दूरी पर स्थित सुमली नदी में नहाने चला गया लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। मंजीत की तलाश करने के बाद उसके साथियों ने इसकी सूचना मोहम्मदपुर खाला थाने को दी। सूरतगंज थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों से तलाश कराई लेकिन देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूरतगंज थाना प्रभारी उमेश कुमार वर्मा ने बताया है कि एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है ताकि समय रहते युवक की तलाश की जा सके।
Tags:    

Similar News